
लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह लंबे समय तक सड़क किनारे तड़पता रहा, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इस दौरान एक कार्यक्रम से लौट रहे चतरा सांसद कालीचरण सिंह की नज़र घायल युवक पर पड़ी।सांसद ने तुरंत वाहन रुकवाया और सवारी गाड़ी की मदद से घायल युवक को उठाकर स्वयं लातेहार सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों को बिना देरी प्राथमिक उपचार शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।घायल को अस्पताल ले जाने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी साथ मौजूद रहे।सांसद की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनसेवा की मिसाल बताया।


