
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नक्सली का गढ़ माने जाने वाले पालहे कर्मा की पहाड़ों की बीचों करीब दो किमी तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया। आगे बताते चलें कि आजादी के बाद अति नक्सली सुदूरवर्ती क्षेत्र पालहे कर्मा की पहाड़ी में बसे हुए आदिम जनजाति के लोगों को कि खबर लेने में पूरी तरह से जन प्रतिनिधियों एवं सरकारी तंत्र के लोग विफल था। परन्तु झारखंड सरकार में मंत्री सह छतरपुर पाटन विधान के विधायक ने गुरुवार को 1 करोड़ की लागत से विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर मौजूद थे। कार्यक्रम के संबोधन करते हुए कहा कि आज के तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2023 में भारी मुश्किल से पालहे कर्मा गांव गए हुए थे। जो बाइक पर बैठकर पहाड़ी की छोर तक किसी प्रकार से पहुंचा। इसके बाद पैदल चल कर उस गांव में पहुंचा तो मैने देखा कि विद्यालय है लेकिन बंद पड़ा हुआ। तत्काल संज्ञान लेते हुए वादा किया था अगर चुनाव जीते है तो पहली प्राथमिकता होगी विद्यालय खुलवाना और सड़क का निर्माण करवाना । मैने अपने वचन पर खरे उतर कर आदिम जनजाति के परिवार को बहुत बड़ी सौगात देने का कार्य किया और उन्होंने यह भी कहा कि गमहरिया मुख्य मार्ग से पालहे कर्मा पहाड़ी तक कालीकरण सड़क बनाने की आश्वासन दिया है। उक्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पहाड़ी की शिखर पर बसने वाले गांव बिजली ,पानी और सिंचाई की सुविधा से वंचित है । आज भी लोग कुआं की पानी पीने के लिए मजबूर है। आगे बताते चलें कि निवर्तमान पलामू उपायुक्त और पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महत्ता ने पहाड़ चढ़े थे। उस गांव में बिजली की खंभे और तार लगी हुई है और ट्रांसफार्मर नहीं लगने के कारण बिजली की आज तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को तत्काल दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया अगर 10 दिनों के अंदर बिजली नहीं जली तो बिजली विभाग की अधिकारी को खैर नहीं । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह छतरपुर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन जायसवाल, अरुण सोनी,थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, मुखिया प्रतिनिधि रामबली पासवान , आलोक यादव, राजू गुप्ता, मुमताज आलम,बीस सूत्रीय सदस्य नीतीश कुमार ,दीपक पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जनेश्वर राम शिक्षक के अलावा कार्यकर्ता सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे।


