
महुआडांड़ (लातेहार): जिले के महुआडांड़ प्रखंड में जिला प्रशासन ने किसानों के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशन में प्रखंड में जीरा फुल चावल की खेती करवाई गई है।उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन का मकसद न सिर्फ इस खास किस्म के चावल की खेती को बढ़ावा देना है, बल्कि महुआडांड़ के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के आधुनिक तरीके और तकनीकी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि पैदावार बेहतर और लाभकारी हो।प्रखण्ड के ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल महुआडांड़ के कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला सकती है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में किसानों के लिए और भी कई नई योजनाओं और प्रोत्साहनों की घोषणा की जाएगी।महुआडांड़ अब किसानों की उन्नति और कृषि में नवाचार की दिशा में एक मिसाल बन सकता है। प्रखंड में जिला प्रशासन ने किसानों के लिए एक नई और महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशन में प्रखंड में जीरा फुल चावल की खेती करवाई गई है।उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन का मकसद न सिर्फ इस खास किस्म के चावल की खेती को बढ़ावा देना है, बल्कि महुआडांड़ के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के आधुनिक तरीके और तकनीकी प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि पैदावार बेहतर और लाभकारी हो।प्रखण्ड के ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल महुआडांड़ के कृषि क्षेत्र में नई क्रांति ला सकती है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में किसानों के लिए और भी कई नई योजनाओं और प्रोत्साहनों की घोषणा की जाएगी।महुआडांड़ अब किसानों की उन्नति और कृषि में नवाचार की दिशा में एक मिसाल बन सकता है।


