हुसैनाबाद : उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मझीआँव के सहायक अध्यापक व कामगारपुर संकुल प्रमुख अरविंद कुमार सिंह के पिता राजाराम सिंह (80) का बीते दिन आकस्मिक निधन हो गया। उनके देहांत से शिक्षकों में शोक की लहर है। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार देवरी स्थित सोन नदी घाट पर किया गया।
अंतिम संस्कार में अनुमंडलीय अध्यक्ष पप्पू पटेल, संयोजक विजय बहादुर सिंह, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह समेत अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संघर्ष मोर्चा के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार पासवान, वरिष्ठ शिक्षक अरुण कुमार सिंह सहित सैकड़ों सहायक अध्यापकों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *