
रांची। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” का शुभारंभ 21 नवम्बर 2025 से प्रस्तावित है, जो 15 दिसम्बर 2025 तक संचालित की जाएगी। रांची नगर निगम क्षेत्र में आम नागरिकों को विभिन्न सेवाएँ सफलतापूर्वक उपलब्ध कराने हेतु वार्ड 01 से 53 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 19.11.2025 को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
प्रशासक ने कहा कि इस योजना का भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देशः
प्रत्येक वार्ड में आयोजित शिविरों को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। प्राप्त सभी आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाए तथा उपलब्ध सेवाओं का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निगम द्वारा प्रदत्त सेवाओं की पूर्ण जानकारी स्थल पर ही आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए। आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए। प्रत्येक शिविर स्थल पर नागरिकों की सुविधा हेतु एक हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। योजना के प्रथम दिन अर्थात् 21.11.2025 को शिविर
वार्ड 01 सीएमपीडीआई (स्कूल के सामने मार्केट के समीप) वार्ड 02 एदल्हातु, जोगो पहाड़ के समीप में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक प्रशासक, कार्यालय अधीक्षक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।”आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के आयोजन हेतु शहरी वार्ड क्षेत्र के लिए निगम स्तर से निम्न सेवाएं उपलब्ध की जाएगी। जन्म के 30 दिनों के अन्दर आने वाले बच्चों का जन्म निबंधन। मृत्यु की घटना घटित होने के 30 दिनों के अंदर मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए निबंधन। अपने परिसर में वर्षा जल संयोजन के अधिष्ठापन की सूचना निगम रिकॉर्ड में अपडेट कराना।नये जल संयोजन या नियमितीकरण कराना।जल कर का भुगतान।म्युनिसिपल ट्रेड लाईसेंस के लिए आवेदन।म्युनिसिपल ट्रेड लाईसेंस का नवीकरण के लिए आवेदन। लॉज, हॉस्टल, छात्रावास एवं बैंक्वेट हॉल का पंजीकरण के लिए आवेदन ।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए आवेदन। मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत् श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन ।पी०एम० स्वनिधि के अंतर्गत आवेदन। विक्रेता अनुज्ञप्ति पत्र के लिए आवेदन । स्वयं सहायता समूह के लिए आवेदन। छोटे दुकानदारों को मुद्रा लोन (SEP-I) के तहत् आवेदन।
निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर।
जरूरतमंदो की पहचान करते हुए कंबल वितरण।घरों के स्व-कर निर्धारण एवं गृह-कर का भुगतान। घृतिकर के आँकड़ों में किसी भी तरह की लिपिकीय भूल का सुधार।



