हुसैनाबाद, पलामू : छतरपुर-जपला मार्ग पर खेंद्रा गांव स्थित लरमी घाटी के पास बुधवार शाम दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। जहां जांच के बाद दोनों बाइक चालकों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान देवरी निवासी बसंत चौधरी और चैनपुर के गुहा निवासी रमेश पासी के रूप में हुई है। गंभीर घायलों में देवरी के मनोज चौधरी शामिल हैं, जबकि एक अन्य घायल की पहचान पुलिस कर रही है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *