लातेहार: स्वास्थ्य विभाग पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. संतोष श्रीवास्तव तथा सांसद प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार सिंह ने बुधवार को सदर अस्पताल लातेहार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओटी,आइसीयू ,अर्श क्लिनिक तथा ओपीडी सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान आईसीयू में ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई व्यवस्था को विस्तार से देखा गया।पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध पाए जाने पर दोनों अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सप्लाई एवं अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए।इस निरीक्षण में वेदप्रकाश (डीडीएम), राहुल कुमार (एचएम) और परवेज उपस्थित रहे।सांसद प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय उपनिदेशक ने वेदप्रकाश और राहुल कुमार द्वारा अस्पताल प्रबंधन में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनके योगदान को सराहा।निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *