बीडीओ अमित कुमार पासवान

बारियातू:उपायुक्त के निर्देशानुसार 21 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक बारियातू प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में 21 नवंबर से 10 दिसम्बर तक शिविर लगाया जाएगा,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ सीधे तौर पर ग्रामीणों तक उपलब्ध कराना है।इस शिविर मे विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वे पंचायत वासियों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मइयां सम्मान योजना, किसान सम्मान निधि, मनरेगा, आवास योजना, राशन कार्ड, जाति एवं आय प्रमाणपत्र सहित अन्य योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और आवेदनों का निपटारा मौके पर किया जाएगा। शिविर की तिथियाँ इस प्रकार हैं। 21 नवम्बर बालुभांग, 25 नवम्बर फुलसू, 27 नवम्बर डाढ़ा, 29 नवम्बर गोनिया, 02 दिसम्बरः साल्वे, 04 दिसम्बर बारियातू, 06 दिसम्बर टोंटी, 08 दिसम्बर अमरवाडीह, 10 दिसम्बर शिबला पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए सभी पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बीडीओ पासवान क्षेत्र के ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में उपस्थित होकर अपने समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन देने व सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *