खूंटी चाईबासा- खूंटी मुख्य पथ पर सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मुरहू थाना क्षेत्र के सिद्धू गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद सिंह और 28 वर्षीय जगन ढोडराय के रूप में दोनों युवकों की पहचान हुई है. मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75ई पर सिद्धू मोड़ के समीप गुरुवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों अविवाहित थे और पेशे से वेल्डिंग मिस्त्री थे. पुलिस एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार को अपने घर से काम के सिलसिले में निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे. मृतक दोनों युवक वेल्डिंग का काम करते थे. शुक्रवार सुबह सड़क किनारे उनके शव पड़े मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुरहू पुलिस को तुरंत दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नोएल गॉडविन केरकेट्टा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांचोपरांत दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट होता है कि दोनो युवक पैदल घर जा रहे होंगे उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को पीछे से धक्का मार दिया होगा. रात भर ठंड में सड़क किनारे पड़े होने के कारण मौत हो गई होगी. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के आधार कर गाड़ी की पहचान कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *