
रांची। रांची के धुर्वा डैम में एक बड़ी घटना होने की सूचना से पुलिस महकमा में हडकंप मच गई है। बताया जा रहा है कि धुर्वा डैम में वाहन सहित तीन लोग की डूबने से मौत हो गई, रिम्स पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात शुक्रवार 14 नवंबर को हुई है । बताया जा रहा है की डूबने वाले पुलिसकर्मी हैं।मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह,रोबिन कुमार सरकारी चालक और सतेंद्र कुमार शामिल है।बताया जा रहा है कि दोनों जवान जमशेदपुर में प्रिंसपल डिस्ट्रिक्ट जज के बॉडी गार्ड रह चुके है। हालांकि अब इस पूरे मामले की पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस प्रशासन पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। लोग इस घटना को तरह-तरह की दृष्टिकोण से भी देख रहे हैं , लेकिन घटना किन कारणों से हुई है अभी तक किसी ने स्पष्ट नहीं किया है।


