जमशेदपुर : घाटशिला (अ.जा.) विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड के नतीजे जारी हो गए हैं। राउंड–03 में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 16110 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 8569 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं जेएलकेएम के रामदास मुर्मू 5278 मतों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अन्य उम्मीदवारों में डॉ. श्रीलाल किस्कू को 306, विकास हेम्ब्रम को 212, मनोज कुमार सिंह को 114, मनसा राम हांसदा को 106 और पंचानन सोरेन (बीएपी) को 157 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले मतों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। नोटा को अब तक 505 वोट प्राप्त हुए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार आगे के राउंड के आंकड़े क्रमवार जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *