
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे जैसे ही कोऑपरेटिव कॉलेज में शुरू हुई, शुरुआती रुझानों ने मुकाबले की दिशा साफ करनी शुरू कर दी। पहले राउंड की गिनती पूरी होते ही झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने 2164 मतों की बढ़त बना ली। उन्हें कुल 5450 वोट मिले हैं। जेकेएलएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू 3286 वोट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 2204 मतों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। मतगणना केंद्र में 15 टेबलों पर 20 राउंड में वोटों की गिनती की जानी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–डीसी कर्ण सत्यार्थी सुबह ही केंद्र पहुंचे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। पोस्टल बैलेट के 118 और होम वोटिंग के 31 मतों की गिनती पहले ही पूरी की जा चुकी है। दोपहर बाद अंतिम परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

