पटना : बिहार में मतदाताओं ने किसकी किस्मत में सरकार चलाने का फैसला लिखा है, और कौन विपक्ष में बैठेगा, यह तस्वीर शुक्रवार दोपहर तक करीब-करीब साफ हो जाएगी।इस दिन सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती होगी, जानकारी के मुताबिक दोपहर तक रुझान आने लगेंगे और शाम तक साफ हो जाएगा कि किस गठबंधन को जीत मिल रही है। मतदान के बाद एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार करती दिखाई दे रही है। वहीं महागठबंधन का आंकड़ा कहीं कम तो कहीं ज्यादा है। लेकिन एग्जिट पोल में महागठबंधन जादुई आंकड़ा छूता नहीं दिख रहा है।इन सबके बीच सबसे बड़ी बात ये है कि भाजपा से ज्यादा सीटें नीतीश कुमार की जदयू को मिलती दिखाई दे रही है और सीएम एक बार फिर से नीतीश कुमार ही बन सकते हैं। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की चर्चाएं चलीं, लेकिन इसके पीछे की वजहें भी काफी अलग थीं। हालांकि उनकी हरकतें और कैमरे पर उसका वीडियो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता रहा। उम्र का हवाला और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई लेकिन जैसे ही चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान हुआ, वैसे ही नीतीश ने गठबंधन से अलग राह पकड़ ली। उन्हें गठबंधन ने सीएम फेस घोषित नहीं किया। कहा जा रहा है कि इसी वजह से नीतीश कुमार पीएम मोदी की सभाओं से दूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *