
मेदिनीनगर।शहर के पुलिस लाइन में तैनात ओरिया हेंब्रम उम्र 48 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओरिया हेंब्रम का पुलिस लाइन गेट पर ड्यूटी रहता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम ड्यूटी करके वह अपने बैरक की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रभारी अध्यक्ष जय प्रकाश पूरी,सचिव लालू उराव, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार, केंद्रीय सदस्य मोहम्मद इसराइल को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान विकास कुमार और गौरव कुमार अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। वही इस घटना के बाद से पुलिस महकमें में शोक का माहौल व्याप्त है।


