अनगड़ा। 20वां चैंपियंस ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट में अंश क्लब कांके वा भगत इलेक्ट्रॉनिक्स पारेपाट सेमीफाइनल में पहुंच गया। शुक्रवार को अनगड़ा स्टेडियम में खेले गए पहले बेहद रोमांचक मुकाबले में अंश क्लब कांके ने दीपक ब्रदर्स रांची को 1-0 गोल से हराया। 45 वें मिनट में मिले पेनाल्टी पर कांके के रोहित तिग्गा ने गोल कर अपनी टीम को एक गोल की निर्णायक बढ़त दिला दी। शानदार खेल के लिए रोहित तिग्गा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि महावीर मंडल कांके के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार महतो व सम्मानित अतिथि समाजसेवी करमा लोहार ने प्रदान किया। दूसरे मैच में भगत इलेक्ट्रॉनिक्स पारेपाट ने बेहद रोमांचक मुकाबले में हाथुख़ेदा सत्यारी टोली को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 गोल से हराया। भगत इलेक्ट्रॉनिक्स के सुनील कच्छप को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार इस मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी संजीव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व मारुति मंगल परिवार के अध्यक्ष विक्रम महतो ने प्रदान किया। 8 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मैच चित्तरकोटा एफसी वह ब्लैक पैंथर माथटोली के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, समाजसेवी रामकुमार दीपक, रामपोदो महतो, मंटू कुमार सहित अन्य अनुपस्थित थे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *