
रांची। झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने आज (7 नवंबर) झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी का पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने राज्य की पहली महिला डीजीपी के तौर पर तदाशा मिश्रा ने कार्यभार संभाला. इस दौरान पुलिस मुख्यालय में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पुलिस मुख्यालय में उनका स्वागत किया. डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस तदाशा मिश्रा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता राज्य स्थापना दिवस होगी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा और हमारी पहली प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से राज्य स्थापना दिवस को करने की होगी. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि हम लोग राज्य में नक्सलवाद और संगठित अपराध के खिलाफ भी मजबूती से काम करेंगे. झारखंड के पास एक अच्छी पुलिसिंग की टीम है और पूरी टीम साथ मिलकर अपने कार्य को अंजाम देंगे. बता दें कि बीते गुरुवार को 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी और झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


