रांची। खबर है कि आईपीएस अनुराग गुप्ता ने डीजीपी के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मंगलवार की देर शाम इस्तीफा दिया है. उनके इस्तीफे को सरकार ने स्वीकार किया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.  ना ही यह स्पष्ट हो पाया है कि उनके स्थान पर नए पुलिस प्रमुख कौन होंगे. आईपीएस प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम की चर्चा हवा में है.  अनुराग गुप्ता के इस्तीफे की खबर मंगलवार की शाम से तब शुरु हुई, जब कार्यालय बंद होने के बाद रात के करीब 7.30 डीजीपी कार्यालय में दुबारा गतिविधियां शुरु हुईं. डीजीपी अनुराग गुप्ता भी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद वह कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. कुछ देर के बाद वहां से घर लौट गए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *