
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का दौर आज थम जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। ऐसे में NDA और इंडिया गठबंधन के नेता पूरी ताकत झोंके हुए हैं। पहले चरण में माइलेज लेने के लिए तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है। इस बार का वोट परिवर्तन का वोट होगा। जनता पुरानी सरकार को उखाड़ फेकेगी। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनते ही माई बहिन योजना लागू कर दी जाएगी। मकर संक्रांति के दिन पूरे एक साल का 30 हजार रुपए माताओं-बहनों के खाते में डाले जाएंगे। जीविका दीदियों का भी उद्धार किया जाएगा। उन्हें भी स्थाई नौकरी दी जाएगी और 30 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। पांच लाख रुपए का बीमा कवरेज मिलेगा और ब्याज माफ किया जाएगा। पुलिसकर्मी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी की पोस्टिंग उनके गृह जिले से 70 किलोमीटर के भीतर दी जाएगी। किसानों के लिए MSP तय की जाएगी। धान की फसल पर एमएसपी के अलावा प्रति क्विंटल तीन सौ रुपये, गेहूं पर प्रति क्विंटल चार सौ रुपये बोनस दिया जाएगा।


