पलामू । जिले के नवाजयपुर थाना क्षेत्र स्थित चुरादोहर बाजार में मंगलवार की देर रात अवैध बालू तस्करी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में मजदूर अजय यादव की मौत हो गई.  बताया जाता है कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का डाला अचानक पलट गया, जिसकी चपेट में अजय यादव आ गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नवाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मजदूर की मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई प्रतीत होती है. थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि ट्रैक्टर का मालिक स्थानीय बालू माफिया है. हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर बालू लदा नहीं था. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *