चाईबासा । झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा जंगल में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना में आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीघा गांव की 10 वर्षीय श्रेया हेरेंज (पिता: जय मसीह हेरेंज) के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना के अनुसार, श्रेया अपनी सहेली के साथ दीघा गांव से थोड़ी दूर जंगल में पत्ता तोड़ने गई थी, तभी अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। चाईबासा के एसपी, अमित रेणु ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटनास्थल की ओर पुलिस बल रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *