
मेदिनीनगर(पलामू): पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित लालगंज में वॉल पुट्टी मिस्त्री हसन अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने हसन अली की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी इजहार खान, मुबारक अंसारी और सद्दाम अंसारी भी चैनपुर के शाहपुर के रहने वाले हैं. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि हसन अली ने एकराम कुरैशी की हत्या की सुपारी ली थी. यह सुपारी चैनपुर इलाके के एक नामी शख्स ने दी थी. एकराम हुसैन के रिश्तेदारों को इसकी जानकारी मिली. जिसके बाद एकराम को यह जानकारी दी गई, फिर हसन अली का पता लगाया गया.एसपी ने बताया कि घटना वाले दिन हसन अली को पकड़कर जबरन कार में बिठाया गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इजहार, मुबारक और सद्दाम गोलीबारी में शामिल थे, जबकि एकराम कुरैशी भी घटनास्थल पर मौजूद था. एसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. हसन अली को 2.5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.हसन अली ने 5 लाख रुपये की सुपारी ली थी और 2.5 लाख रुपये एडवांस मिले थे. शेष रकम हत्याकांड के बाद दी जानी थी. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल एसआईटी का गठन किया, जिसमें चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा, उपनिरीक्षक बाबूलाल दुबे, रंजीत बिलुंग और अनिल विद्यार्थी शामिल थे.


