चाईबासा ।‌ पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। घटना शुक्रवार रात मुंडुई गांव की बताई जाती है। पीड़िता गांव में अपने भाई के साथ झूमर देखने गई थी। वहां से लौटने के दौरान देर रात रास्ते में कुछ दुराचारियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 2 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच और आरोपियों की पहचान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वहीं, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *