
पटना । बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “…हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन की तरफ से उपमुख्यमंत्री पद के लिए VIP प्रमुख मुकेश सहनी के नाम की घोषणा की। वहीं, सीएम नीतीश कुमार आज तीन जगहों पर चुनावी रैलियां करेंगे।


