रांची । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर हो रही माथापच्ची के बीच इसके एक घटक दल झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने स्वतंत्र रूप से चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी है। पड़ोसी राज्य झारखंड की सत्ताधारी पार्टी के महासचिव ने बताया कि वह राज्य की छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। इस दौरान पार्टी ने चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ‘पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है। वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी।’ एक दिन पहले शुक्रवार को झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को उन सीटों के बारे में सूचित कर दिया है, जिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बिहार में चुनाव लड़ने को इच्छुक है। जबकि आज शनिवार को पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *