पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन के सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने दोनों चरणों के चुनाव के लिए एक साथ नामों की घोषणा की है. कुल 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं, जिनमें जनरल और अनुसूचित जाति वर्ग दोनों से लोगों को मौका दिया गया है. पहले चरण में CPI- ML ने 14 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. इनमें भोरे, जीरादेई, दरौली, दरौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी सीटें शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *