
रांची। लोहरदगा एसपी सादिक़ रिज़वी ने पत्रकारों को बताया कि मद्य निषेध इकाई, विहार, पटना के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बंद कंटेनर ट्रक जिसका रजि० नं० बीआर 01 जीएल 7659 में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर चन्दवा होते हुए कुडू थाना क्षेत्र पार करने वाला है। गश्ती दल के साथ कुडू वस स्टेण्ड के आगे सेतु गैरेज के पास वाहनों को चेक करना प्रारंभ किया। वाहन चेकिंग के कम में एक बंद कंटेनर ट्रक जिसका रजि० नं० बीआर 01GL7659 को पकड़ा गया। उक्त ट्रक के कंटेनर को चेक करने पर 01. 172 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 12 पीस Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-750 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराव, 02. 96 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 24 पीस Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-375 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब एवं 03. 145 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 48 पीस Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-180 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराव, कुल 413 पेटी में कुल 11,328 पीस अवैध अंग्रेजी शराब वरामद हुआ। तदुपरांत 01. ट्रक के ड्राईवर अनिल, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता बरन सिंह, पता फतेपुर, चंदिला, थाना ओल्ड फरीदाबाद, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा एवं 02. ट्रक के खलासी ब्रिजेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सत्य प्रकाश, पता हो०नं० एम०सी०एफ०/820, जनता विद्यालय के पास, सुभाष कॉलोनी, वल्लवगढ़, थाना बल्लबगढ़, चौकी आदर्शनगर, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिन्हे 17.10.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पताः
ट्रक के ड्राईवर अनिल, उम्र करीब 47 वर्ष, पिता बरन सिंह, पता फतेपुर, चंदिला, थाना ओल्ड फरीदाबाद, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा, ट्रक के खलासी व्रिजेश कुमार, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सत्य प्रकाश, पता हो०नं० एम०सी०एफ०/820, जनता विद्यालय के पास, सुभाष कॉलोनी, बल्लबगढ़, थाना बल्लबगढ़, चौकी आदर्शनगर, जिला फरीदाबाद, राज्य हरियाणा
जप्त सामग्रीः
172 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 12 पीस Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky- 750 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब, 96 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 24 पीस Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-375 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब एवं 145 पेटियों में प्रत्येक पेटी में 48 पीस Seagram’s Imperial Blue Hand Picked Grain Whisky-180 ML (For sale in Madhya Pradesh only) अग्रेंजी शराब, कुल 11,328 पीस अवैध अंग्रेजी शराब
दो एण्ड्राईड मोबाईल फोन
छापामारी टीम के सदस्यः

- पु०अ०नि० मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना, पु०अ०नि० हेमन्त कुमार, कुडू थाना, हव० जलेश्वर सहार, आ0/29 वैभव नारायण मिर्धा, दोनों रिजर्व गार्ड, कुडू थाना।


