
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दुल्हर गांव निवासी रवीन्द्र राम का पुत्र मयानंद राम सुबह करीब 8:15 बजे आंगनबाड़ी में पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान एक स्कूली बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


