धनबाद । धनबाद के कुमारघुबी ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सज्जाद अंसारी और 30 वर्षीय युवक, जो लालचंद बाउरी का पुत्र था, के रूप में की गई है। दोनों स्थानीय निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति बुधवार शाम रेलवे लाइन के पास पार्टी करने गए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी और वे दोनों उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। हवलदार विवेक ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मृतक लालचंद बाउरी के चचेरे भाई दुलाल बाउरी ने बताया कि वह अपने बूढ़े माता-पिता के साथ रहता था। वहीं, सज्जाद अंसारी के रिश्तेदार सद्दाम अंसारी ने बताया कि सज्जाद और एक अन्य व्यक्ति साथ में खाने-पीने के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *