
रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक सोहराय भवन में चल रहा है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, पार्टी महासचिव विनोद पाण्डेय, प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य सहित कई विधायक, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक स्थल पर है। बता दे कि इस बैठक में राज्य के 24 जिलों से पार्टी के कार्यकर्ता, प्रदेश प्रवक्ता , विधायक और मंत्री उपस्थित हैं। यह बैठक आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव और घाटशिला उपचुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। पार्टी घाटशिला उपचुनाव में किसी अपना उम्मीदवार बनाने और साथ ही साथ बिहार विधानसभा में पार्टी किन किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर चर्चा होनी है। बता दे कि मार्च में जब पार्टी का महाधिवेशन हुआ तब ही पार्टी ने स्पष्ट कर दिया था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों में भी विस्तार किया जाना है ।


