रांची । रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ के पास एक छड़ सिमेंट कारोबारी को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया है, बताया जा रहा है प्लस अस्पताल ले जाया गया है, घटना करीब 12 बजे की है। घायल व्यक्ति का नाम राधेश्याम साव बताया गया है। वे अपने सीमेंट दुकान पर ग्राहकों से बातचीत कर रहे थे तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और गोलियां चलाने लगे। करीब पांच गोली लगने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दुकानें तुरंत बंद हो गईं और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण जनपद प्रवीण पुष्कर घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया । बताया जा रहा है कि अपराधी घटना को अंजाम देकर शहर की ओर न भागकर रिंग रोड की ओर भागा है , अपराधियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अगर वह शहर की तरफ भागता है तो सीसीटीवी कैमरे में आ जायेगा वहीं रिंग रोड के तरफ सीसीटीवी कैमरे नहीं है जिस कारण से वह बच सकते हैं, लेकिन कहीं-कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें अपराधी पकड़ में आ सकते हैं पुलिस इस दिशा पर काम शुरू कर दिया है। बता दे की इधर एक सप्ताह में रांची पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में चार अपराधियों के पैर पर गोली मारकर घायल कर दिया है । वहीं अपराधियों नज भी आम व्यक्ति को अपना निशाना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *