पलामू:जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है. एक स्कूल बस ने मासूम छात्र को रौंद दिया. घटना में मासूम की मौत हो गई. यह घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर की है. मृतक छात्र विनीत सिंह यादव पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ का रहने वाला था. वह एलकेजी का छात्र था. दरअसल, विनीत सिंह यादव चैनपुर के ग्रेटर एसएलए पब्लिक स्कूल में एलकेजी का छात्र था. प्रतिदिन वह बस से स्कूल जाया करता था और वापस उसी बस से घर लौटता था. मंगलवार को विनीत सिंह स्कूल से पढ़ाई कर वापस लौट रहा था. सेमरटांड़ में अपने घर के पास स्कूल बस से उतरा और घर जा रहा था. इसी क्रम में स्कूल बस ने उसे रौंद दिया. बाद में परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता संतोष सिंह यादव ने बताया कि बच्चा बस से उतरकर घर आ रहा था. इसी दौरान स्कूल बस ने टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं, चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि जिस स्कूल में बच्चा पढ़ाई करता था, उसी स्कूल बस ने बच्चे को टक्कर मार दी. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *