बालूमाथ:हथियारों से लैस तीन टीएसपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची से मैक्लुस्कीगंज होते हुए टीएसपीसी उग्रवादी बालूमाथ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुरपा पुलिस पिकेट के पास जांच के दौरान काले रंग की नेक्सोन कार (JH01GE 1205) को रोका। तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गईं।गिरफ्तार उग्रवादियों में प्रताप गंझू उर्फ महादेव गंझू (ग्राम जानी, थाना हेरहंज), संतोष गंझू और अशोक गंझू उर्फ जईठा (दोनों ग्राम तरवा, थाना पिपरवार, चतरा) शामिल हैं। प्रताप गंझू पूर्व में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है और उस पर बालूमाथ व हेरहंज थानों में सात मामले दर्ज हैं।बरामद सामग्री में तीन देशी पिस्तौल, 38 जिंदा गोली, 12 मोबाइल, टीएसपीसी पर्चे, लेवी से संबंधित नोटबुक, राउटर और कार शामिल हैं। पुलिस ने इसे बड़ी सफलता मानते हुए टीम को पुरस्कार देने की अनुशंसा की है।वही इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी,सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुआ,बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार,अमरवाडीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा,होसेन डांग,मुरपा पिकेट प्रभारी,एसआई गौतम कुमार समेत बालूमाथ थाना एवं मुरपा पिकेट सशस्त्र बल के जवान शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *