रांची झारखंड पुलिस के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया अंतरराष्ट्रीय अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा की जेल शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है. जल्द ही मयंक सिंह का नया ठिकाना जमशेदपुर का घाघीडीह जेल होगा. जेल आईजी के द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. विदेश से गिरफ्तार किए गए झारखंड के पहले अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपकारा से केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जा रहा है. जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि अज़रबैजान से गिरफ्तार कर लाया गया मयंक सिंह फिलहाल रामगढ़ जेल में है. लेकिन रामगढ़ जेल इस तरह के कैदियों के लिए बहुत ज्यादा सुरक्षित नहीं है. जेल प्रशासन की तरफ से मयंक सिंह को रामगढ़ जेल से किसी सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का आग्रह किया गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अब मयंक सिंह को जमशेदपुर के अति सुरक्षित घाघीडीह जेल में शिफ्ट किया जाएगा. इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *