
पटना । आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने बेगूसराय, कुशेश्वरस्थान, सरैया, कस्बा, बेनीपट्टी, फुलवारी शरीफ, बांकीपुर, किशनगंज सदर, परिहार, गोविंदपुर और बक्सर से अपने 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजेश यादव और अध्यक्ष राकेश यादव ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह सूची जारी की. सूची में डॉ० मीरा सिंह, योगी गोपाला, अमित कुमार सिंह, भाव भारती, शुभम यादव, अरुण कुमार रमक, डॉ० पंकज कुमार, अजहर आलम, अरविन्द नारायण ठाकुर, अशोक कुमार सिंह और पूर्व कैप्टन संजय सिंह के नाम शामिल हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


