
रांची। मांडर और उसके आसपास के गांवों को अब पानी की किल्लत नहीं होगी. जल संसाधन विभाग ने कैंबो में करीब 200 करोड़ की लागत से डैम बनाने की योजना तैयार की है. विभाग ने इस डैम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार कर ली है. अब सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही डैम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. डैम का निर्माण लगभग चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगा. बता दें कि हर साल गर्मी के दिनों में मांडर और आसपास के गांवों में जल संकट से जूझना पड़ता है. डैम बनने से मांडर के 14 गांवों सहित मांडर और चान्हो प्रखंड को सीधा फायदा मिलेगा. साथ ही किसानों को भी सिंचाई के लिए पूरे साल पानी मिल सकेगा।


