
पत्रकार अजीत सिन्हा पर जानलेवा हमला,चतरा में रोष,पत्रकारों ने मांगी न्याय
धनबाद/चतरा : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर फिर हमला हुआ है।धनबाद में दैनिक आवाज़ के चतरा ब्यूरो चीफ अजीत सिन्हा पर अपराधियों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से न सिर्फ पत्रकार जगत सन्न है,बल्कि पूरे राज्य में आक्रोश का माहौल है।गनीमत रही कि अजीत सिन्हा बाल-बाल बच गए,फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने उनके सिर पर वार किया,जिससे गंभीर चोट आई है।यह हमला उस वक्त हुआ जब वे दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने पैतृक आवास धनबाद गए हुए थे।घटना के बाद चतरा जिले के पत्रकारों ने हमले की कड़ी निंदा की है।चतरा पत्रकार संघ ने कहा है कि यह हमला सिर्फ अजीत सिन्हा पर नहीं बल्कि पूरे पत्रकार समाज और लोकतंत्र पर है।चतरा प्रेस क्लब ने धनबाद पुलिस से मांग की है कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार किया जाय।बतादें की अजीत सिन्हा चतरा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष भी हैं।वही चतरा प्रेस क्लब ने चेतावनी भी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे राज्य में पत्रकार आंदोलन की राह पर उतरेंगे।पत्रकारों का कहना है कि सरकार को पत्रकार सुरक्षा के लिए सख्त नियम-कानून बनाने होंगे, क्योंकि लगातार हो रहे हमले लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर रहे !
#JusticeForAjitSinha #लोकतंत्रकाचौथास्तंभसुरक्षितनहीं #पत्रकारकीआवाज़दमदारAttackOnJournalist #StandWithMedia


