बरही: आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शुक्रवार को एसडीओ जोहन टुडू, डीएसपी अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने बरही शहर स्थित जवाहर घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। घाट के आसपास बैरिकेडिंग, लाईटिंग और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और योजना पर भी चर्चा की गई। एसडीओ जोहन टुडू ने कहा कि विसर्जन के दिन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। डीएसपी अजीत कुमार विमल ने लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *