लातेहार: विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में छुपाने वाले हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हत्या का आरोपी लक्ष्मण यादव मृतक महिला के पति का रिश्तेदार लगता था लेकिन उसने रिश्ते को कलंकित करते हुए महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. आरोपी लातेहार के बारेसांड थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेसांड गांव का रहने वाला है. दरअसल, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक के गारू प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी गत 26 सितंबर को अपने गांव से थोड़ी दूर स्थित जंगल में दातुन तोड़ने गई थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. 27 सितंबर को स्थानीय ग्रामीण और पुलिस के द्वारा जब जंगल में खोजबीन शुरू की गई तो महिला का शव बरामद हुआ. घटना के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस टीम द्वारा जब मामले का अनुसंधान शुरू किया गया तो उन्हें कुछ साक्ष्य मिले. जिसके आधार पर पुलिस ने बारेसांड निवासी लक्ष्मण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया.

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *