पटना । पटना में लड़की ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके में शनिवार की दे रात शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि टीपीएस कॉलेज के पास रहने वाली पूजा कुमारी ने प्रेमी मुरारी कुमार की लोढ़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मुरारी कुमार मोकामा के मोर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर चार का रहने वाला था, जबकि युवती पूजा गौरीचक की रहने वाली बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।, लेकिन मुरारी लगातार शादी स इनकार कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर पूजा ने गुस्से में आकर लोढ़ा से मुरारी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पूजा ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर कंकड़बाग थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुरारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पुहंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुरारी परिजनों और समाज के दबाव में शादी करने से बच रहा था, जिससे पूजा आक्रोशित थी। आखिरकार उसने इस रिश्ते का अंत खून से कर दिया। मामले को लेकर कंकड़बाद थानेदार ने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *