
अनगड़ा। भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार को सर्वसम्मति से रावण दहन समिति गेतलसूद का अध्यक्ष बनाया गया। गेतलसूद शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात में रावण दहण समिति की हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। अध्यक्षता सीताराम मुंडा ने की। अन्य पदाधिकारियों में सचिव संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह व अजय राज, कार्यकारी अध्यक्ष बिगेश्वर महतो, उपाध्यक्ष शिकारी महतो, जीतून महतो, शिवा महतो, रामबिहारी सिंह, सहसचिव गणेश लोहरा, मंच संचालक वीरेन्द्र यादव, मुख्यसंरक्षक सीताराम मुंडा, संरक्षक मुखिया शांति मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, अनिल कुमार चौधरी, मुख्य पुजारी बटेश्वर दास गोस्वामी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में भोला महतो, नरेश महतो, कैलाश महतो, ममता देवी, मुनिता देवी, अनिता देवी, गणेश गोस्वामी, राजीव कुमार, सुरेन्द्र महतो, बिनोद चौधरी, गुडडू सिंह, प्रदीप महतो, रंजन महतो, मुकेश महतो को रखा गया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार स्थल को गेतलसूद स्कूल मैदान से बदलकर सरस्वती शिशु मंदिर मैदान में 3 अक्टूबर को किया जाएगा। रावण व कुंभकर्ण का पुतला दहन होगा। शाम में धार्मिक नाटक का मंचन होगा। बंगाल के कलाकारों के द्वारा भव्य आतिशबाजी की जाएगी।


