
- रांची। बुधवार की सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक और इस्लामनगर के बीच एक लाॅज पर पुलिस की गतिविधियों को देखकर लोग हैरान रह गए, पुलिस की गतिविधि सुबह करीब 3:00 से ही बढ़ गई थी और लोगों को इसके जानकारी सुबह 8:00 बजे उस वक्त हुई जब लाल टी शर्ट , ग्रे टाउजर पहने हुए एक युवक के चेहरे को गमछा से ढंक कर पुलिस अपने साथ लेकर लाॅज से बाहर निकल रहे थे। साथ रांची के सीटी डीएसपी केवी रमन , लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय शर्मा सहित दिल्ली व झारखंड एटीएस की टीम मौजूद थे, तभी लोगों को पता चला कि लाल टी शर्ट पहने हुए लड़का संदिग्ध आतंकी है, जिसकी तलाश दिल्ली पुलिस झारखंड एटीएस रांची पुलिस की माध्यम से कर रहे थे । जिसकी गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित एक लॉज से की गई है। इस संबंध में एटीएस ने जानकारी दी और बताया कि उक्त युवक को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल थाना काण्ड सं-240/25, -09.09.2025, समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करने, धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने हेतु प्रचार-प्रसार करना एवं अवैध हथियार रखने के आरोप में दर्ज किया गया। उक्त काण्ड के आलोक में पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस, एटीएस, झारखण्ड एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा राँची स्थित लोअर बाजार के पथलकुदवा चौक, अनगड़ा एवं पलामू जिला के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी में अशरफ दानिश, उम्र 23 वर्ष, जिला-बोकारो, झारखण्ड, वर्तमान पता-रूम नं 15, ग्राउण्ड फ्लोर, न्यू तबारक लॉज, पथलकुदवा, थाना लोअर बाजार, जिला-राँची, झारखण्ड को राँची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत पथलकुदवा से -10.09.2025 को गिरफ्तार किया गया। वहीं पलामू से भी एक की गिरफ्तारी हुई है। निम्नांकित आपत्तिजनक साम्रगी एवं हथियार की भी बरामदगी की गई है :
01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस , कॉपर सीट, (हथियार साम्रगी) हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सल्फर पाउडर , पीएच मान परीक्षक, बॉल बियरिंग्स, 04 चाकू, 10,500 रूपये नकद राशि, 01 लैपटॉप एवं 01 मोबाईल फोन, वजन तौलने की मशीन, बीकर सेट 11,सुरक्षा दस्ताने, श्वसन मास्क, प्लास्टिक बॉक्स जिसमें स्ट्रिप वायर, सर्किट, मदरबोर्ड, डायोड आदि होते हैं इसके अतिरिक्त कुछ अन्य संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पहले भी पकड़ा गया आतंकी:
कुछ महीना पहले बेंगलुरु से शमा नमक अल-कायदा से जुड़ी युवती को गिरफ्तार किया गया था , जिसका संपर्क झारखंड से था, इसके पूर्व दस जनवरी 2025 लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली में चार दिन पहले से अपने साढ़ू जमील अंसारी (पिता समीउल्लाह अंसारी) के घर में छिपकर रह रहा था. शाहबाज जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। 23 अगस्त 2024 को झारखंड एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश दी और हजारीबाग से संदिग्ध फैजान अहमद को गिरफ्तार किया था, इसके बाद दिल्ली पुलिस रांची के बरियातू जोड़ा तालाब के अल हसन रेसीडेंसी में एटीएस की टीम ने वहां से डाक्टर इश्तियाक को गिरफ्तार किया था जो पेशे से चिकित्सक थे।
इन सबकी हो चुकी है गिरफ्तारी:
डॉ इश्तियाक अहमद, अल हसन रेसीडेंसी, बरियातू जोड़ा तालाब, फैजान अहमद, लोहसिंघना, हजारीबाग, मो मोदब्बीर बलसोकरा चान्हो लोहरदगा, रांची से मो रिजवान, चान्हो से मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, चटवल, चान्हो मतिउर रहमान, पिपराटोली, चान्हो इलताफ अंसारी, कुडू, हेंजला कौवाखाप, लोहरदगा एनामुल अंसारी, पकोरियो, चान्हों, शाहबाज, पकोरियो, चान्हों, रांची और दस सितम्बर 25 को अशरफ दानिश को रांची लोअर बाजार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 27 अक्टूबर 2013 को पटना में प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के रैली में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में चार आतंकियों को फांसी तथा दो को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने घटना को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ मानते हुए आतंकियों को प्राण निकलने तक फांसी पर लटकाए रखने को कहा है।
27 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा की अदालत ने इस मामले में नौ आतंकियों को दोषी करार दिया था, मास्टरमाइंड हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी व नुमान अंसारी, इम्तियाज अंसारी तथा मुजीबुल्लाह अंसारी को फांसी की सजा सुनाई गई थी। उमर सिद्दीकी व अजहरुद्दीन कुरैशी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई जबकि अहमद हुसैन व फिरोज आलम को दस-दस साल तथा इफ्तिखार आलम को सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई थी। मुजीबुल्लाह ओर मांझी निवासी था और हिंद पीढ़ी के ईरम लाज में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं कुछ सीठीयो धुर्वा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे जिसमें इम्तियाज अंसारी, नुमान, तौफीक शामिल हैं और हैदर अली उर्फ अब्दुल्लाह उर्फ करिया उर्फ ब्लैक ब्यूटी मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, लेकिन उसे रांची डोरंडा स्थित युनूस चौक के पास किराए के मकान में रहता था। एनआईए ने इस बम ब्लॉस्ट में शामिल आरोपी हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी को रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के ही खादगढ़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बतियाते थाना क्षेत्र से दानिश और मंजर की भी गिरफ्तारी हुई थी।

