
रांची । लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पाॅलिटेकनिक और इस्लाम नगर के नजदीक तबरक नामक लाज में बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे झारखंड एटीएस ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिये गए युवक की पहचान संदिग्ध असहर दानिश के रूप में हुई है और दिल्ली के किसी थाने में इसके खिलाफ मामला दर्ज था। इस पूरे छापेमारी में दिल्ली स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के सहयोग से छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी की है। स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है। बता दे कि दानिश पेटरवार का रहनेवाला बताया जा रहा है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


