
कैरो-लोहरदगा । थाना क्षेत्र कैरो जिला लोहरदगा के अंतर्गत 03 सितंबर बुधवार को देर शाम प्रकृति का पावन पर्व करमा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत हनहट,सढाबे,कैरो,गुड़ी व गजनी पंचायत के विभिन्न गांवों में करमा पेड़ की डाली काटकर 03 सितंबर बुधवार को देर शाम श्रद्धालुओं के द्वारा लाकर उसे अखरा में गाड़ा गया। पहांन,पुजार व महतो के द्वारा विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई वही कैरो मुख्यालय में आदिवासी मुहल्ला स्थित अखरा में,हरिजन मुंहल्ला में,प्रजापति मूहल्ला में तथा साहु मुहल्ला में भी महिलाओं,बच्चियों ने करमा की पूजा अर्चना श्रद्धा व भक्ति भाव से किया।वही 04 सितंबर गुरुवार को अहले सुबह कैरो मुख्यालय की कुछ मुहल्लो की करमा डाली श्रद्धालुओं के द्वारा नाचते गाते कंदनी नदी में विसर्जित कर दी गई। वही आदिवासी मुहल्ला में अखरा स्थित करम गोंसाई को अपराह्न 05 बजे ढोल नगाड़े मांदर के साथ नाचते गाते पारंपरिक मार्ग से डाली कंदनी नदी में विसर्जित कर दी गई। इस प्रकार करमा का त्योहार धूम धाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई। मौके पर पहान पुजार,बाबूलाल उरांव,विकास उरांव,बुधवा उरांव,बजरंग उरांव समेत अनेकों गणमान्य के साथ प्रखंड से दंडाधिकारी एवम थाना से सुरक्षा बल विसर्जन जुलूस में तैनात थे।


