
@Banty Kumar
कुंदा(चतरा): रफ़्तार की कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है कुन्दा थाना क्षेत्र के पांकी रोड स्थित एकता मोड़ के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को लोहरसी में साप्ताहिक बाजार लगता है और ये लोग उसी से वापस आ रहे थे तब यह हादसा हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही कुन्दा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।उपचार के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र लाने के क्रम में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बजरंगी गंझू पिता महेश्वर गंझू के रूप में हुई है,जबकि घायलों की पहचान तितलंगी गांव निवासी बबलू भुंइया और बीरेंद्र भुंइया के रूप में हुई है।कुन्दा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।दोनों घायलों का प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। वहीं कुंदा थाना पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुवे घायलों को स्वयं उठाकर उपचार के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र तक लाया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


