बोकारो । जिले के चास प्रखंड स्थित मानगो पंचायत के कर्मागोड़ा निवासी लोबिन मांझी के पूरा परिवार विषाक्त भोजन के चपेट में आ गया है। जहरीले भोजन के कारण लोबिन मांझी के छोटे पुत्र 22 वर्षीय ने सोमवार की अहले सुबह लगभग चार बजे घर में दम तोड़ दिया। वहीं दुसरे दिन मंगलवार की अहले सुबह लगभग 5 बजे पिता 55 वर्षीय लोबिन मांझी की मौत सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। लोबिन मांझी के मौत के बाद जिला स्तरीय मेडिकल टीम हरकत में आया है। उसके बाद मेडिकल टीम उनके घर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इसके पहले जिला के सिविल सर्जन ने मेडिकल ग्राम स्तर के मेडिकल टीम को आनन -फानन में जांच के लिए उनके कर्मागोड़ा भेजा था। जबकि लोबिन मांझी के अन्य पांच परिजनो में बडे पुत्र 35 वर्षीय वकील मांझी, पुत्रबधु 30 वर्षी सोमली देवी, 18 वर्षीय बेटी सोहगी कुमारी, पोता 2 वर्षीय अरुण मुर्मू व पत्नी जहरीले भोजन के चपेट के कारण एक दिन पूर्व से सभी सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती है। इसके बाद भी मेडिकल टीम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूर्व मुखिया मंतोष सोरेन व वर्तमान मुखिया प्रमिला देवी ने जानकारी देते बताया कि बीते रविवार को शाम का भोजन करने के बाद सबसे पहले नरेश मांझी को पेट दर्द के साथ उल्टी होना शुरू हो गया। जिसके बाद स्थानीय मेडिकल से दवा लेकर परिजनों ने खिलाया। उसके बाद देर रात से तबीयत बिगडना शुरू हो गया ओर रात को ही अपने घर में दम तोड़ दिया। वही दुसरी ओर उसी रात से लोबिन मांझी सहित अन्य परिजन जहरीले भोजन से तबीयत बिगडने लगा। जिसके बाद लोबिन मांझी सहित छ्ह परिजनो को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान आज सुबह लोबिन मांझी ने दम तोड़ दिया। दो दिन में बाप बेटे की मौत होने के बाद गांव में मातम छा गया है। घटना को पता करने मेडिकल टीम जांच में जुट गयी है, लेकिन कारण की पुष्टि नहीं हो पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *