
बारियातू:पुलिस ने भाटचतरा बाजारटांड़ में केईसी कंपनी के मजदूरों से मारपीट, फायरिंग और लेवी मांगने जैसे संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी गणेश गंझू (पिता- जगन गंझू, निवासी बरवाटोला, भगिया, थाना बालुमाथ) को गोलिटांड़ से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बालुमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी पर बारियातू थाना कांड संख्या 39/25 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। 2 अगस्त 2025 को केईसी इंटरनेशनल कंपनी के मजदूरों पर हमले व लेवी पर्चा फेंकने की घटना में गणेश की संलिप्तता पाई गई थी। आरोपी कंपनी के ठेकेदारों को डराने की योजना बना रहा था, जिसकी गुप्त सूचना 1 सितंबर की रात को मिली।एसडीपीओ के नेतृत्व में बारियातू, बालूमाथ और अमरवाडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने सशस्त्र बलों के सहयोग से सर्च अभियान चलाकर आरोपी को पकड़ा।गणेश गंझू का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में माओवादी, टीपीसी व जेजेएमपी संगठनों से जुड़ा रहा है। उस पर खलारी, पिपरवार, मैक्लुस्कीगंज व बारियातू थाना क्षेत्रों में हत्या, आगजनी, रंगदारी, फायरिंग व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज कई मामले लंबित हैं।छापेमारी दल में डीएसपी बिनोद रवानी, थाना प्रभारी रंजन पासवान, अमरेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। मौके पर परमानंद बिरुआ भी उपस्थित थे।


