चतरा:-हंटरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हंटरगंज पुलिस ने एक सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।उन्होंने बताया कि चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि खगडवाटांड गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की काली अपाची बाइक पर घूम रहे हैं।सूचना मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया,जिसने इलाके की घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा।आरोपियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा,एक जिंदा गोली,लॉक तोड़ने वाला औजार,लोहे की रॉड,41 ग्राम गला हुआ सोना पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों में संलिप्त होने की बात कबूल की है।पुलिस का मानना है कि यह गिरोह न केवल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, बल्कि विरोध करने पर हथियारों का भी इस्तेमाल करता था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान हुई है।रविन्द्र पासवान (उम्र 20 वर्ष), पिता रामाश्रय पासवान, निवासी- सावा थाना- आमस जिला- गया (बिहार)।उमेश पासवान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्वर्गीय बेनी पासवान, निवासी- सोनपुर बिगहा थाना- हंटरगंज जिला- चतरा।पुलिस ने इस संदर्भ में हंटरगंज थाना कांड संख्या 152/25 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। डीएसपी संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *