
दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में सोमवार को वृद्ध दंपती साहेब हेम्ब्रम 63 और पत्नी मंगली किस्कु 60 साल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। साथ ही उनकी दो बेटियों हीरामुनि हेम्ब्रम 25 साल और बेनी हेंब्रम 17 को भी घायल कर दिया गया है। घटना को रात 02 से 03 बजे की बताई जा रही है। जब तेज बारिश हो रही थी, तभी हमला किया गया। हमले के घायल बेटियों ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया। थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल घायलों को दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने फोन पर जानकारी दी है कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गई है। साथ ही उनके दो बेटियों को घायल कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि इस मामले में दंपती की बड़ी बेटी का प्रेमी जो पाकुड़ जिला निवासी बताया जा रहा है, उसके द्वारा घटना को अंजाम देने का मामला सामने आ रहा है। आरोपित प्रेमी दिव्यांग है और लड़की के माता-पिता शादी का विरोध कर रहे थे, इसी गुस्से में आकर आरोपित ने हत्या को अंजाम दिया है वह बीती रात उनके घर आया हुआ था। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। घायलों से पूछताछ के बाद ज्यादा कुछ क्लियर हो पाएगा। मामले में अग्रतर की जा रही है ।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


