
नई दिल्ली । नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराई गई. जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान के दौरान एक पक्षी से टकरा गया, जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई. घटना के दौरान विमान में कुल 272 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं. पक्षी से टकराने के बाद विमान अस्थिर हो गया, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कुछ यात्रियों ने डर के कारण शोर मचाना शुरू कर दिया. हालांकि क्रू मेंबर्स ने सभी को शांत रहने की अपील की. इस बीच पायलट ने बिना देर किए हालात को संभाला और विमान की सुरक्षित आपातकालीन लैडिंग कराई. जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. घटना के बाद सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही ने जानकारी दी कि इंडिगो की फ्लाइट 6E812 नागपुर से कोलकाता जा रही थी, तभी बर्ड हिट की आशंका सामने आई. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि पक्षी किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में टकराया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


