
लातेहार । पातम-डाटम जलप्रपात से आए दिन हादसे की खबर आ रही है। फिर लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर यहां नहाने से नहीं मान रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पातम-डाटम जलप्रपात में नहाने आए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। झारखंड के लातेहार जिले स्थित प्रसिद्ध पातम-डाटम जलप्रपात में रविवार को नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतकों की पहचान शनि कुमार (20 वर्ष) और नितीश कुमार (20 वर्ष), दोनों निवासी पलामू रजवाडीह, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जलप्रपात पहुंचे थे। नहाने के दौरान शनि पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए नितीश भी पानी में कूद गया, लेकिन वह भी डूब गया। दोस्तों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बाहर निकाला, जबकि दूसरे का शव अभी तक नहीं मिल सका है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि शनि के पिता इंदु राम झारखंड पुलिस में पदस्थापित हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


